Tuesday, September 6, 2016

यूमे आज़ादी(15अगस्त2016)

یوم آزادی(15اگست)
अंजुमन तहफ़्फ़ुज़े सुन्नत एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी(रजि0)गजरौला ज़िला अमतोहा।
की जानिब से शहर नजीबाबाद ज़िला बिजनोर में 15 अगस्त(स्वतंत्रता दिवस) की 70वीं ख़ुशी मनाइ गई जिसमे क़ोमी झंडा लहराते हुए राष्ट्रीय ज्ञान गाने के बाद हज़रत मुफ़्ती इस्लामुद्दीन साहब नजीबाबादी ने तहरीके आज़ाद हिन्द के शुहदा हज़राते उलमा ए इकराम व् दीगर लोगों की क़ुर्बानियों पर जमकर रौशनी डाली।और अंजुमन(संस्था)के प्रदेश प्रबंधक मौ0सलमान गजरौलवी ने भी अपनी तक़रीर में कहा के आज हमे अहसासे कमतरी का शिकार नहीं होना चाहिए इसलिए के आज़ादी ए हिन्द की लड़ाई में हमारा अहम किरदार रहा है।
इस मोके पर तहफ़्फ़ुज़े सुन्नत नजीबाबाद के सदर हज़रत मौलाना सुहैल साहब,मौलाना आरिफ़,मौलाना वसीम साहब,मौलाना बिलाल साहब आदि लोग मौजूद रहे।
तमाम पत्रकारों ने मौके पर पहुंचकर ख़बर को दर्ज किया और अमनो अमान की दुआ के साथ प्रोग्राम का इख्तिताम् पज़ीर हुआ।(समाप्त)

No comments:

Post a Comment